{"_id":"60faf4f98ebc3e584c572551","slug":"marriage-police-husband-woman-co-orai-news-knp641974374","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शादी वाली महिला के मामले में पुलिस भी चकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शादी वाली महिला के मामले में पुलिस भी चकराई
विज्ञापन
जालौन। तीन तीन शादी करने वाली महिला का मामला देख कोतवाली पुलिस भी चकरा गई। हैरत की बात तो यह है कि महिला ने दो शादियां तो अच्छी खासी रकम लेकर की। पर अब दो पतियों के बीच जब महिला को लेकर विवाद थाने पहुंचा तो पता लगा कि महिला ने उन दोनों से पहले भी एक शादी कर रखी थी। सीओ विजय आनंद का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, फिर महिला की मर्जी भी पता की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि फतेहपुर के खागा निवासी 30 वर्षीय महिला की शादी लगभग 5 साल पहले सूरत में काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। किसी कारणवश दोनों के बीच अनबन होने पर दोनों के बीच संबंध विच्छेद हो गए। इसके बाद महिला मायके आकर रहने लगी। फिर मध्यप्रदेश के दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा निवासी युवक के साथ शादी कर ली। तीसरे पति का कहना है कि उसने भी महिला व उसके परिजनों को ढाई लाख रुपये दिए। इसके बाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी एक युवक से उसके संबंध हुए। उक्त युवक के मुताबिक महिला व इसके परिजनों ने 90 हजार रुपये लेकर उससे शादी करा दी। कुछ दिन पहले ही एमपी वाला पति महिला को तलाशता हुआ जालौन के अकोढ़ी पहुंच गया। जहां पर महिला को साथ ले जाने के लिए दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि सूचना पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस जब सभी को लेकर कोतवाई आई तो पूछताछ में पता चला कि दोनों से पहले महिला एक शादी सूरत में भी कर चुकी है।
-----------
शारीरिक शोषण का आरोप लगाया
जालौन। कोतवाली पहुंची एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करती है। उसके पति की मौत लगभग 15 साल पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद मौदहा निवासी एक युवक उसके संपर्क में आया। जिसने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जिससे उसके 12 साल का बेटा भी है। अब उक्त युवक शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
-------------
पौत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण कर रहे शिक्षक
कोंच। नदीगांव विकास खंड के धंजा उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामशंकर हैं। बताया कि वह पोती मिस्टी राजे के जन्मदिन पर हर साल एक दो पौधे लगाते हैं और उनकी परवरिश बिल्कुल पोती की तरह करते हैं। उन्होंने बताया कि पोती के जन्मदिनों पर रोपे गए पौधे आज हरे भरे वृक्षों का आकार ले चुके हैं। मिस्टी राजे के साथ इन वृक्षों का गहरा नाअता होने से उन्हें इनसे बहुत लगाव है, कुछ पेड़ तो फल भी देने लगे हैं। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि वृक्षों को जब किसी रिश्ते में बांध लिया जाए तो पर्यावरण संरक्षण का काम भी आसान हो जाएगा।