फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   marriage

सामूहिक विवाह सम्मेलन में पांच जोड़े एक-दूजे के हुए

Thu, 14 Nov 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
marriage
कोंच। धनुताल के पास स्थित दशहरा मेला के मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में पांच जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक-दूजे का हाथ थामा। आयोजन आपका साथ हेल्पलाइन वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार की रात किया गया। अतिथियों ने सभी जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं, आयोजक संस्था द्वारा सभी जोड़ों को गृहस्थी के उपयोग में आने वाली वस्तुएं उपहार में दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा की अध्यक्षता एवं कानपुर से आए मुख्य अतिथि रामगोपाल कुशवाहा, एसडीएम अशोक कुमार, सीओ शीशराम सिंह, पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा, संजीव कुशवाहा, कालीचरण कुशवाहा, लाखन सिंह खर्रा, चंद्रशेखर, रामशरण कुशवाहा आदि की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई। सम्मेलन में पांच वर-कन्याओं ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डालकर अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। अतिथियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शादी में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए इस तरह के आयोजन मील के पत्थर हैं, इन्हें और भी आगे ले जाने की जरूरत है। इस दौरान बालकराम कुशवाहा, तेजकरण मौर्य, लक्ष्मण कुशवाहा, वीर सिंह, राममिलन कुशवाहा, सुरेंद्र, महेश, नंदकिशोर, तकदीर अमीन, शिव सिंह कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed