{"_id":"6a00deadcfeb3348ce09a44d","slug":"many-trains-cancelled-and-diverted-due-to-track-repairs-orai-news-c-224-1-ori1005-144077-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें निरस्त, कई बदले मार्ग से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें निरस्त, कई बदले मार्ग से चलेंगी
विज्ञापन
उरई। मध्य रेलवे जोन में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेल प्रशासन के इस निर्णय से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 01415 दैनिक स्पेशल ट्रेन हडपसर से गोरखपुर का संचालन 14, 15, 16, 17 व 18 मई को नहीं किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर से हडपसर का संचालन 15 से 19 मई तक निरस्त रहेगा। पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (15030) का संचालन 16 मई को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। यह ट्रेन पुणे, लोनावाला, कर्जत, पनवेल, इगतपुरी, नासिक और मनमाड स्टेशनों से होकर संचालित होगी।
वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस (22590) का संचालन 16, 17 व 18 मई को नियमित मार्ग के बजाय पुणे, लोनावाला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक और मनमाड़ होकर किया जाएगा। इस दौरान दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर और कोपरगांव स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। इसके स्थान पर ट्रेन पनवेल, कल्याण और नासिक स्टेशनों पर रुकेगी। इसी प्रकार अमृत भारत एक्सप्रेस (22589) 14, 15 और 16 मई को बदले मार्ग से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत और लोनावाला होकर हडपसर पहुंचेगी। इस दौरान कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा, जबकि नासिक, कल्याण और पनवेल स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।