फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Many of the villages without electricity for five days

पांच दिन से कई गांवों की बिजली गुल

Sat, 13 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 13 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Many of the villages without electricity for five days
बिजली
कुसमिलिया की बिजली गुल हुए शुक्रवार को चार दिन बीत गए हैं। विभाग के अधिकारी लाइट न आने का ठीक-ठीक कारण नहीं बता पा रहे हैं। कभी वे सब स्टेशन कुसमिलिया के बड़े ट्रांसफार्मर में कमी बता कर उसके स्थान पर अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने की बात करते हैं तो कभी जालौन रोड के समीप बड़ी लाइन खराब होने की बात करते हैं। उधर
विज्ञापन


दर्जनों गांवों में बिजली न आने से वहां के बाशिंदे परेशान हैं। 9 अगस्त की सुबह से गायब हुई बिजली के दर्शन शनिवार को पांचवें दन भी नहीं हो पाए। इससे क्षेत्र के सिमिरिया, गुढ़ा, बंधौली, ऐरी, रमपुरा, मुहाना, डकोर, मुहम्मदाबाद, जैसारी कला, मकरेछा आदि गांवों की बिजली गुल है विद्युत समस्या को लेकर जब कुसमिलिया स्थित विद्युत सब स्टेशन पर तैनात
विज्ञापन


एसएसओ ज्ञानेंद्र से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पावर हाउस पर कम क्षमता वाला 3 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। जो क्षेत्र के उक्त गांवों का लोड नहीं ले पा रहा था। इससे विद्युत अधिकारियों को अवगत कराने के बाद सब स्टेशन की विद्युत क्षमता बढ़ाने के लिए 5 एमवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था जिससे विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसओ ने बताया कि अब बड़ा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया हैलेकिन ऊपर बड़ी लाइन में फाल्ट होने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित है। फाल्ट ठीक होते ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी लेकिन कब तक वे ये नहीं बता सके।

दर्जनों गावों में पानी का संकट गहराया
चार दिनों से गुल हुई दर्जनों गांव की बिजली से गांवों में पेयजल का संकट गहरा गया है। इंसानों के साथ जानवरों को भी पानी की समस्या सता रही है।  वहीं आटा चक्कियां भी बंद है। इससे लोग गेहूं पिसाने के लिए शहर तक जा रहे हैं। वहीं, बिजली गुल होने से लोगों की सबसे बड़ी समस्या मोबाइल चार्ज न हो पाने से लोगों के जरूरी कामों में देरी हो रही है। रातों में


मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण पूरी रात सो नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार को जैसे-तैसे बिजली के दर्शन हुए भी तो लाइन ब्रेक होने की सूचना आ गयी। लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों से कुसमिलिया स्थित विद्युत सब स्टेशन की बिजली व्यवस्था जल्द सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed