फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Many are forced by habit and are disobeying traffic rules.

Jalaun News: कई आदत से मजबूर, ट्रैफिक नियमों को कर रहे चूर

Tue, 05 Dec 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Many are forced by habit and are disobeying traffic rules.
उरई। यातायात नियमों का पाठ लोगों को ठीक से नहीं पढ़ा पाने में पुलिस और प्रशासन तो विफल लगता ही है, साथ ही कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अपनी जिंदगी की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे लोग बार-बार चालान के बावजूद आपनी आदत को सुधारना नहीं चाहते हैं। जिले में इस वर्ष 11 महीनों में चार और दो पहिया वाहनों में करीब 40 हजार चालान किए गए। इसमें 12 हजार ऐसे वाहन हैं, जिनको चलाने वाले कई बार यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं। परिवहन विभाग अब ऐसे ही आदतन यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद और वाहन जब्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद शासन ने अन्य जिलों की भांति जालौन परिवहन विभाग को भी ऐसे आदतन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार दो से अधिक ऐसे वाहन चालक जो एक ही प्रकार के नियमों को दो बार से ज्यादा तोड़ता पाया जाता है, आदतन की श्रेणी में उसे ले लिया जाता है। एक बार चालान होने के बाद दोबारा उसी गलती में चालान होता है तो ऑटोमेटिक उसकी चालान की राशि बढ़ जाती है। यदि वह चालान जमा नहीं करता है तो फिर सीज की कार्रवाई को अमल लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जनवरी से नवंबर तक 38,004 दोपहिया वाहनों के चालान हुए, जिनके चालक हेलमेट नहीं पहने थे। इसके अलावा 1,336 चार पहिया वाहनों के चालान हुए, जो सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। इनमें करीब 30 फीसदी से ज्यादा ऐसे वाहनों के चालान हुए, जो आदत से मजबूर हैं।

हर महीने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान कार्रवाई होती है। दूसरी बार उसी लापरवाही के साथ चालान होता है तो उसे ऑटोमेटिक निर्धारित बढ़े, आर्थिक दंड देना होता है। नहीं देने पर उसका वाहन सीज कर दिया जाता है। -संजय कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर



शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं। उसी के तहत पहले लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। जिससे लोग सुधार लाएं। फिर भी नहीं मानते हैं तो आदतन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई और वाहन जब्त किया जाएगा। -राजेश कुमार, एआरटीओ, प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed