फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Man, you also come with a vow, come with any color

यार तुम भी संवर के आ जाना, कोई भी रंग भर के आ जाना

Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Man, you also come with a vow, come with any color
काव्य पाठ करते शफीकुर्रहमान कश्पी। - फोटो : ORAI
उरई। साहित्यिक संस्था पहचान की ओर से होली मिलन पर सिटी लाइफ स्कूल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ गीतकार विनोद गौतम की अध्यक्षता व साहित्यकार यज्ञदत्त त्रिपाठी के आतिथ्य में कवियों ने रचनाएं पेश कीं।
विज्ञापन

गायक मिर्जा साबिर बेग की नातेपाक से शुरू हुई गोष्ठी में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए। राघवेंद्र कनकने ने पढ़ा-होली आ गई तो हरा रंग लगा ले ओ जी, हम भिड़े हैं लेकिन तुम हमें और भिड़ा ले ओ जी। राज पप्पन ने सुनाया खिड़कियों को खुला रहने दो, हर दिशा की हवा में पैगाम होता है। कवि दिव्यांशु दिव्य ने पढ़ा-लाल पीला नीला हरा सभी रंग अच्छे किंतु, मानवता प्रेम वाला रंग अपनाइए। पहचान संस्था के अध्यक्ष शफी कुर्रहमान कश्पी ने सुनाया-यार तुम भी संवर के आ जाना, कोई भी रंग भर के आ जाना, मिलना चाहूँगा तुमसे मैं होली, थोड़ा नीचे उतरके आ जाना। शायर नईम मिया ने पढ़ा-किसी को मेरे खुदा ऐसी खुदनुमाई न दे, कि जिसको अपने सिवा दूसरा दिखाई न दे। परवेज अख्तर, असरार अहमद मुकरी, कृपाराम कृपालु, देवेंद्र शुक्ला, सुरेश चंद्र, सिद्धार्थ त्रिपाठी, प्रेमनारायण दीक्षित, अभिषेक सरल, संजीव गुप्ता, राहुल अनुरागी आदि ने भी अपनी रचना पर खूब तालियां बटोरीं। संचालन अनुज भदौरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed