फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Man who molested a minor gets three years' imprisonment

Jalaun News: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले को तीन साल की कैद

Thu, 11 Jun 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Man who molested a minor gets three years' imprisonment
उरई। किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने तीन वर्ष के कारावास और दो हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है। अदालत का यह फैसला घटना के करीब सात वर्ष बाद आया है।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 21 अगस्त 2019 को कोतवाली पुलिस में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री सुबह करीब 8:30 बजे खेत में गई थी। आरोप है कि उसी दौरान सत्येंद्र सिंह यादव उर्फ बीपी पहले से वहां घात लगाए बैठा था। उसने किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र सिंह यादव उर्फ बीपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने 30 नवंबर 2019 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट राजीव सिंह की अदालत में चल रही थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और अन्य प्रमाणों का परीक्षण किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाया।


गुरुवार को विशेष न्यायाधीश राजीव सिंह ने फैसला सुनाते हुए सत्येंद्र सिंह यादव उर्फ बीपी को छेड़छाड़ के अपराध में तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उसे दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed