फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Make a strategy for the festival in advance - SP

Jalaun News: त्योहार को लेकर पहले से बना ले रणनीति - एसपी

Thu, 21 Mar 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 21 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Make a strategy for the festival in advance - SP
उरई। लोकसभा चुनाव व आगामी त्योहार को लेकर एसपी ने सीओ व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक ली। उन्होंने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रों में अवैध कार्य करने वालों पर कार्रवाई करें। साथ ही निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करें। त्योहारों को शांति से
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराए जाने व आगामी त्योहार को लेकर एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना तैयार करें। विशेष सर्तकता बरतें, अभियान चलाकर चेकिंग करें। साथ ही आगामी त्योहार को लोग शांति के साथ मनाएं। इस का ख्याल रखकर पहले से ही रणनीति बना लें। कहा कि अभियान चलाएं कि किसी भी प्रकार की लोग शराब की तस्करी न कर पाएं। इस दौरान एएसपी असीम चौधरी, सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी, सीओ जालौन राम सिंह, सीओ कोंच उमेश पांडेय, कोतवाल जालौन विमलेश कुमार, शहर कोतवाल वीरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed