फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Maiya offer water to sun worship by waning chhath

ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मइया को पूजा

Sun, 06 Nov 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 06 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Maiya offer water to sun worship by waning chhath
पूजा अर्चना करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को रामकुंड व माहिल तालाब पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में पूजा की थाली लिए व्रती महिलाएं परिवार संग तालाब पहुंची। यहां पर सूर्य के अस्त होते ही छठ मइया के जयकारे के साथ अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने ढोलक मंजीरा के साथ भजन कीर्तन प्रस्तुत कर भगवान भास्कर की आराधना की। जनपद में छठ
विज्ञापन


महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीसरे दिन निर्जला उपवास रखने वाली महिलाओं ने माहिल तालाब व रामकुंड पहुंचकर पानी में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। हाथ में सूप लेकर खड़ी महिलाओं ने अर्घ्य देने के बाद ठोकवा, पुल, ईख, अदरक, मूली और मिष्ठान का भोग लगाया और फिर भगवान सूर्य की आराधना कर छठ मइया की पूजा अर्चना की। इसके
विज्ञापन


साथ ही अगले दिन यानि चौथे दिन सूर्य भगवान के जल्द उदय होने की मनुहार की। तालाब के किनारे महिलाओं ने भजन कीर्तन कर भगवान सूर्य व छठ मइया का गुणगान किया। सुमन साहनी ने कहा कि इस पर्व का पूरे साल इंतजार रहता है। धार्मिक आस्था व विश्वास के इस पर्व पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। 36 घंटे तक महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय साहनी ने कहा कि इस बार उनके घर में यह पूजा नहीं हो सकी लेकिन उन्होंने आस्था पूरी  है। छठ पर्व मुख्यतया बिहार व पूर्वांचल क्षेत्र में मनाया जाता है। यहां भी तकरीबन 250


परिवार इस पर्व को मनाते है। रामकुंड व माहिल तालाब पर श्वेता आनंद, संजीव साहनी,  खुशहाल, मनोरमा तिवारी, केएन श्रीवास्तव, नित्य प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल गुप्ता, बसंत मिश्र, कृष्णकांच पांडेय, मुकेश श्रीवास्तव, धंनजय, हर्षिता, डिंपल आदि ने बड़ी श्रद्धा से छठ पर्व पर छठ मइया व भगवान सूर्य की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed