फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mahila se loot

महिला कर्मी से जेवर, मोबाइल लूटा

Tue, 16 Feb 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
mahila se loot
कोंच। बदमाशों नेे पीडब्लूडी की महिला कर्मी को थप्पड़ मारकर उससे करीब 60 से 70 हजार के जेवर, मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम तूमरा निवासी विमला देवी (55) पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सोमवार की सुबह कोंच-कमसेरा रोड पर जा रही थी, तभी पंचानन चौराहेे के पास पेेट्रोल पंप के निकट पीछे सेे लाल रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश आए और विमला को रोक लिया। विमला के मुताबिक दोनों बदमाशों ने उससे कहा कि उसके बेटे के जीवन पर संकट है। लिहाजा उसे घर से जेवर लाकर देने होंगे, ताकि काली पूजा की जा सके। इस पर विमला घर से अपनी झुमकी ले आई, उसके हाथ में झुमकी देखते ही दोनों बदमाशों ने विमला को थप्पड़ मारा और उसके हाथ से जेवरों का थैला, मोबाइल छीनकर भाग निकले। इंस्पेक्टर इमरान खान का कहना है कि बदमाशों का जल्द पता किया जाएगा। विमला के मुताबिक जेवरों की कीमत 60 से 70 हजार रुपये के आसपास होगी। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

बहू के कानों से झुमकी भी उतरवाई
कोंच। बदमाशों के जाल में फंसी विमला ने घर जाकर बहू रूबी के कानों से झुमकी उतरवाई और अपने कमरे में रखे मंगलसूत्र, तोड़ियां आदि जेवर लेकर जब वह चलने लगी तो बहू नेे पूछा कि कहां जा रही हो, वह भी साथ चल रही है तो विमला ने कहा टोकाटाकी मत करो और अपने पति को भी मत बताना। इतना कह कर विमला बदमाशों के पास आ गई। कुछ देर बाद जब बहू रूबी सास को तलाशते हुए घटनास्थ्ल के पास पहुंची तो वहां विमला रोते हुए मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed