{"_id":"5f89e55c8ebc3e1a242d259c","slug":"mahila-ka-shav-sandigdh-haalaat-mein-ped-se-lataka-mila-orai-news-knp588923662","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
महेबा(जालौन)। खेत की रखवाली के लिए घर से निकली महिला का शव नीम के पेड़ से संदिग्ध हालात में लटका मिला। आसपास जानवर चरा रहे लोगों ने महिला के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना मायके वालों की सहमति से अंतिम संस्कार कर दिया।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर निवासी योगेंद्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी गुरुवार दोपहर खेत की रखवाली करने घर से निकली थीं। शाम को खेत में लगे नीम के पेड़ से साफी से शव लटका मिला। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। शव को उतार कर महिला के मायके चुर्खी थाना क्षेत्र के बम्होरा में फोन से सूचना दी गई। मायके वालों की सहमति के बाद ससुरालीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया।
परिजनों के बताया कि किरण सास-ससुर से अलग रहती थीं। 13 वर्षीय पुत्र भूरे व 10 वर्षीय पुत्री मोहनी है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।