फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mahashivaratri today, devotees ready to visit Bhole Baba

जालौन: महाशिवरात्रि आज, भोले बाबा के दर्शन को भक्त तैयार

Sat, 18 Feb 2023 06:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 18 Feb 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Mahashivaratri today, devotees ready to visit Bhole Baba
उरई। महाशिवरात्रि पर मंदिर सजकर तैयार हो गए हैं। देर रात से प्रसिद्ध मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात करा दिया है। यहां भक्त आज भोले बाबा के दर्शन कर मुरादें मांगेंगे।
विज्ञापन

माधौगढ़ स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़नी शुरू हो गई। वहीं भूरेश्वर में भक्त देर रात से जयकारे लगाते हुए पहुंचे। नगर के प्राचीन मां बनखंडी देवी शक्तिपीठ पातालेश्वर मंदिर, महा देव मंदिर, भूरेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के पर्व पर तैयारियां जोरों पर हैं। कालपी को एक धार्मिक और पौराणिक नगरी माना गया है । यह नगरी तपोस्थली भी है। यही पर महर्षि वेदव्यास की जन्मभूमि, सूर्य मंदिर, चौरासी गुंबद, लंका मीनार जैसे प्राचीन धार्मिक स्थल है। वहीं नगर में भगवान शिव के प्रसिद्ध शिवलिंग नर्मदेश्वर मंदिर की काफी मान्यता है। लगभग 70 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर में शिवलिंग को नर्मदा नदी से लाकर यहां स्थापित किया गया। वहीं, शिवरात्रि के पर्व को लेकर नगर के विभिन्न शिवमंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन



आज निकलेगी शिव बरात
उरई। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह दस बजे शिवबरात निकाली जाएगी और शाम चार बजे शिवपूजन कार्यक्रम होगा। यह जानकारी राजयोगिनी बीके मीना दीदी ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

आज ही रहेगा शिवरात्रि व्रत
उरई। पंडित कपिल शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि का पूजन 18 फरवरी की शाम छह बजे से 19 फरवरी की शाम चार बजे तक है। हालांकि व्रत 18 फरवरी को ही रखना है। शिवरात्रि के दिन मौन रखकर ऊं नम: शिवाय का जाप करनेसे भगवान भोलेनाथ मनोरथ पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed