{"_id":"687aa760a54b312c3e0a123f","slug":"mahakal-stopped-now-its-time-for-direct-train-service-to-delhi-mp-orai-news-c-224-1-bnd1005-132027-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाल रुकवाई, अब दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा की बारी: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाल रुकवाई, अब दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा की बारी: सांसद
विज्ञापन
उरई। इंदौर से बनारस जाने वाली ट्रेन नंबर 20414 काशी महाकाल एक्सप्रेस को जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद नारायणदास अहिरवार और सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने शुक्रवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि काशी महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव उरई में सुनिश्चित हो गया है। अब उनका अगला लक्ष्य उरई होते हुए दिल्ली तक सीधी ट्रेन चलवाने का है। इसके लिए वह रेलमंत्री से मिलेंगे। साथ ही संसदीय क्षेत्र के लोगों से जुड़ी दिल्ली तक सीधी ट्रेन चलवाने का मुद्दा सदन में भी उठाएंगे।
सदर विधायक ने कहा कि उरई से सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्री से लिखित रूप में बात करेंगे। जनपद वासियों को जल्द ही दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने का प्रयास करेंगे। एडीआरएम परिचालन नंदीश शुक्ला ने कहा कि महाकाल एक्सप्रेस तीन ज्योतिर्लिंग को जोड़ती है जिसकी वजह से जनपद की जनता को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव होने से इस जनपद की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। भारत विकास परिषद, व्यापारी मंडल ने सांसद व विधायक को ज्ञापन देकर दिल्ली तक सीधी ट्रेन चलवाने की मांग की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, एसीएम अनिल श्रीवास्तव, प्रदीप सोडेंले, संतोष गुप्ता, संजीव सिपौलया, विशाल विश्वारी, महेंद्र भाटिया आदि रहे।
शेड के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश
उरई। अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल एवं सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने शुक्रवार को मालगोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने महीने में लोडिंग अनलोडिंग के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि झांसी और की तरफ जो शेड रह गया है। उसको जल्द लगवाया जाएगा। इससे वहां उतारने वाला माल बारिश में भीग न पाए। इसके लिए उन्होंने सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क विवेक दुबे से कहा कि शेड को लगाने के लिए इसका स्टीमेट तैयार कर भेजें। (संवाद)