{"_id":"57c86a254f1c1bc9592cb37e","slug":"mahahdtal-today-will-halt-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाहड़ताल आज, ठप रहेगा कामकाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाहड़ताल आज, ठप रहेगा कामकाज
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को देश व्यापी महाहड़ताल के तहत जिले के केंद्रीय व राज्य कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे सरकारी कामकाज बाधित रहेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी इस महा हड़ताल को अपना समर्थन दिया है और संगठन से जुड़े कर्मचारी भी इसमें शामिल होकर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय श्रम संगठनों सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस, इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, यूटीयूसी, एआईसीसीटीयू, टीयूसीसी आदि ने मांगों को लेेकर देश व्यापी महा हड़ताल का आह्वान किया है। इसके तहत शुक्रवार को जिले के भी सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी इस हड़ताल को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
इसलिए परिषद से जुड़े कर्मचारी भी शुक्रवार को हड़ताल पर रहकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। लगभग प्रत्येक सरकारी कार्यालय में कामकाज ठप रहेगा। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भटकना पड़ सकता है। महा हड़ताल को लेकर कर्मचारी संगठनों की बैठकों का दौर गुरुवार को जारी रहा और इसे सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
सभी संगठनों ने हड़ताल में अपनी पूरी ताकत दिखाने का एलान किया है। सीटू के संयोजक कमलाकांत वर्मा ने कहा कि केंद्र की सरकार श्रम कानूनों को संशोधित करके देश में पूंजीपति वर्ग, कारपोरेट घरानों के हिताें को साधने का काम कर रही है। इस हड़ताल में आंगनबाड़ी, आशा, पीआरडी, होमगार्ड, रसोइया, मिडडे मील कर्मचारी संघ, रोजगार सेवक, किसान मित्र, पशु मित्र आदि भाग लेंगे। पूरे देश में करीब 15 करोड़ लोगों के हड़ताल पर रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह 16वीं ऐतिहासिक हड़ताल होगी।