{"_id":"58b0780d4f1c1bdb2fb23193","slug":"maha-shivaratri-shiva-came-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
देवी-देवताओं का रूप धारण किये बच्चे।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्रि पर्व पर समितियों ने शिव बारात निकाली। घोड़े, हाथी और बैंडबाजों के साथ निकली शिव बारात में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बारात में भूत प्रेत के वेष में लोगों के बीच भगवान शंकर की सुंदर सी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बारात जहां से भी गुजरी, भक्तों ने हर-हर बम-बम का उदघोष किया। इस दौरान ‘शिवजी ब्याहने चले पालकी सजा के...’ गीत पर भक्तों ने जमकर डांस भी किया।
विज्ञापन
गांव कुठौंदा, कुसमिलिया, मुहाना, सिमिरिया, गुढ़ा एवं बंधौली में महाशिवरात्रि पर्व पर गांवों में स्थित शिव मंदिरों में पूजन का दौर चलता रहा। गांव मुहम्मदाबाद में देवों के देव महादेव शिव की भव्य बारात भी निकाली गई। जिसमें बैंडबाजों के साथ निकली शिव बारात लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
गांव के मुस्लिम भाईयों ने भी शिव बारात में शामिल होकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सुनील पाठक, सचिव बालेंद्र तिवारी, प्रबंधक रमेशचंद्र राजपूत, डॉ. राम सिंह, विपिन द्विवेदी, धर्मेंद्र राजपूत मचारी, कृष्णदत्त तिवारी आदि व्यवस्था संभाले नजर आए। शिव बारात में उरई से भाजपा प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा भी गांव पहुंचे और बारात में शामिल हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व प्रधान बालस्वरूप राजपूत, पूरन वर्मा, राधे राजपूत, लखन राजपूत, सुरेश राजपूत, लला अतरौलिया, हनीफ खां, अधिवक्ता प्रमोद कुमार राजपूत, कपिल राजपूत, जाफर शाह, मुकेश यादव, कुंवरलाल दादी, अशोक पाठक, देवेंद्र राजपूत, संतोष कुमार गुप्ता, विक्रम राजपूत, हरिश्चंद्र राजपूत, भागचंद्र राजपूत, बब्बू नेता, जयहिंद, अरविंद तिवारी, हरिओम नागर समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
भक्तों में बंटी भांग व ठंडाई
मुहम्मदाबाद में शिव बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। भक्तों को भांग व ठंडाई पिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर बाबा रिसालत, हैदर बेग, प्रेमनारायण वर्मा, महिपाल वर्मा, प्रेम अतरौलिया, फीरोज खां आदि मौजूद रहे।
जलाभिषेक के साथ भोले का श्रंगार हुआ
जालौन के मंदिरों में छत्रसाल इंटर कालेज के सामने स्थित नर्मदेश्वर मंदिर पर पूरे दिन शिव भक्तों तांता लगा रहा। तो वहीं, मोहल्ला चौधरयाना स्थित शिव मंदिर पर शिव भक्तों में बालजी गुर्जर, मनीष स्वर्णकार, उमेश मिश्रा, जितेंद्र निरंजन, अन्नू शर्मा, राजू द्विवेदी, कमलेश सोनी, किशन बाथम आदि ने मंदिर में भव्य श्रृंगार किया। संकटमोचन मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। ब्लाक परिसर में स्थित शिव मंदिर तथा चुर्खी रोड स्थित अलाखिया मंदिर पर भी शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में कुंवरपुरा, खनुआं, अमखेड़ा, गिधौसा, कैंथ, रनवां, देवरी, हथेरी, क्यामदी, उदोतपुरा, लहचूरा में भी शिव मंदिरों पर भी भीड़ उमड़ी।