फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mafia dumped Morang on vacant railway land

खाली पड़ी रेलवे की जमीन पर माफिया ने की मौरंग के डंप

Fri, 17 Jul 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mafia dumped Morang on vacant railway land
उरई। मौरंग खनन के बाद माफिया ने अब रेलवे की जमीन पर नजरें जमा दी है। खाली पड़ी रेलवे की जमीन पर मौरंग के डंप दिखाई दे रहे हैं। जिस पर बुधवार को आरपीएफ कमांडेंट के आदेश पर अभियान भी चलाया गया। गुरुवार को कमांडेंट की टीम जब अभियान का असर देखने पहुंची तो पता लगा कि डंप कराने में आरपीएफ के ही कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत है। अब ऐसे संदिग्धों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते करीब पंद्रह दिनों से आरपीएफ इंस्पेक्टर की कुर्सी खाली है। पूर्व इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय के स्थानांतरण के बाद अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। आरपीएफ के के सूत्रों का कहना है कि इसी बीच खनन का काम बंद होकर मौरंग माफियाओं ने डंप का खेल शुरू कर दिया। जिसमें आरपीएफ के कुछ लोगों से सांठगांठ रेलवे की जमान पर डंप करना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही शिकायत के बाद बुधवार को कमांडेंट के निर्देश पर अभियान तो चला और कुछ डंप भी हटे लेकिन आरपीएफ में शामिल डंप कराने वाले साफ बच निकले। गुरुवार को कमांडेंट की टीम के निरीक्षण में यह बात भी सामने आई कि विभाग के ही कुछ कर्मियों के इशारे पर डंप कराया जा रहा है। प्रति डंप से प्रति माह डेढ़ से दो लाख की रकम मौरंग माफियाओं से ली जा रही है। आरपीएफ कमांडेंट जेतिन बी राज का कहना है कि यदि वाकई डंप कराने में विभाग के लोगों की संलिप्तता की शिकायत पर जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। रही बात नए इंस्पेक्टर की तैनाती की तो वह भी शीघ्र होने की संभावना है।
विज्ञापन

टीम के सामने भी दिखे डंप
गुरुवार को आरपीएफ झांसी क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर एसएन पाटीदार के नेतृत्व टीम अभियान के असर का निरीक्षण करने आई तो रेलवे की जमीन पर मौरंग व गिट्टी के डंप देख दंग रह गई। मौजूद आरपीएफ के अधिकारियों से सवाल जवाब किए गए तो उनकी भी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। टीम ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी दिन औचक निरीक्षण किया जाएगा और यदि डंप मिला तो कराने वाले भी कार्रवाई से नहीं बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक और आईओडब्ल्यू के लिए बयान
क्राइम ब्रांच की टीम ने स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा और आईओडब्लू सीपी ओमरे से भी अलग अलग कमरे में गोपनीय तरीके से बयान लिए। उनसे पूछा कि उन्होंने कितनी बार डंप के बारे में शिकायत की है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने तो हाल ही में डंप हटाने को कहा था। जबकि आईओडब्लू ने कई बार नोटिस देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed