फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Machine fault for track repair, work stalled

Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के लिए आई मशीन खराबी, काम ठप

Mon, 13 Mar 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 13 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Machine fault for track repair, work stalled
उरई। कानपुर-झांसी रेल मार्ग की मरम्मत में लगी मशीन खराब हो गई। उसे वापस लाने के लिए इंजन न आ पाने से रेल कर्मियों को मशीन को धक्का देते हुए साइडिंग में लाना पड़ा। इससे ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी रेल मार्ग की अप लाइन में उरई भुआ सेक्शन में अजनारी रेलवे क्रासिंग के पास इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी ट्रैक मरम्मत का काम कर रहे थे। इसके लिए रविवार दोपहर 12:10 बजे से 2:10 बजे तक दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। काम के दौरान करीब एक बजे ट्रैक की मरम्मत कर रही मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे मशीन ने काम करना बंद कर दिया। काम कर रहे इंजीनियरिंग और सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना चीफ सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ एसके त्रिवेदी और सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल को दी। मौके पर काम करा रहे पीडब्लूआई अब्दुल बहाव ने इसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एसके खरे को दी। उन्होंने कंट्रोल को पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही मशीन को लाने के लिए इंजन भेजने के लिए कहा। इंजन आने में हो रही देरी से काम करा रहे सिग्नल और रेलपथ के कर्मचारी खराब मशीन को वापस लाने के लिए धक्का देने लगे। धक्का देने में कर्मचारी पसीने से तरबतर हो गए। इसी बीच सूचना मिली कि इंजन आ रहा है तो कर्मचारी कुछ देर के लिए रुक गए, लेकिन जब इंजन नहीं पहुंचा तो कर्मचारी दोबारा मशीन को करीब एक किलोमीटर तक धक्का देते हुए साइडिंग में लेकर पहुंचे। मशीन खराब होने से ट्रैक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि दो घंटे का ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक अवधि समाप्त होने के बाद अप लाइन का ट्रैक बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

दो कर्मचारियों की तैनाती में फेरबदल
उरई। झांसी मंडल में वाणिज्य विभाग के कई कर्मचारियों की तैनाती में फेरबदल हुआ है। उरई स्टेशन पर लंबे समय से तैनात वाणिज्य लिपिक कैलाश चंद्र वर्मा को पुखरायां स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह पुखरायां से गीता देवी को उरई भेजा गया है। जबकि डिप्टी एसएस कर्मिशियल झांसी में तैनात रमेश चंद्र को उरई में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक बनाया गया है। अभी मुख्य वाणिज्य निरीक्षक का काम सतेंद्र बंसल प्रभारी के रूप में देख रहे थे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed