फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Luna epidemic, sick people in every home

लौना में महामारी, हर घर में लोग बीमार

Wed, 14 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 14 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Luna epidemic, sick people in every home
बीमार बच्चों की देखभाल में जुटी मां - फोटो : अमर उजाला
कोंच के लौना गांव में इन दिनों महामारी का प्रकोप है। 80 फीसदी आबादी विचित्र बुखार और चिकनगुनिया से परेशान है। हर घर में दो से अधिक लोग खाट पकड़े हैं। सबसे बुरी हालत बूढ़ों व नवजातों की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं है और न ही अब तक यहां कोई टीम ही भेजी गई है। हसील मुख्यालय से लगते गांव लौना की आबादी 1500 है।
विज्ञापन


एक माह से यहां के लोगों को विचित्र बुखार ने चपेट में ले रखा है। ऐसा कोई घर नहीं है जहां मरीज न हों। गांव के समाजसेवी और पूर्व प्रधान ब्रजेशकृष्ण शुक्ल का कहना है कि गांव की लगभग दो तिहाई आबादी को इस बीमारी ने जकड़ रखा है, लोगों का पूरा शरीर ऐंठ रहा है। इससे अनुमान है कि बीमारी चिकनगुनिया हो सकती है। गांव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन


पिछले सात सालों से बना खड़ा है लेकिन शुरू होने का नंबर ही नहीं आता है। गांव में फैली बीमारी डायग्नोज नहीं हो पाने के कारण गांव में पहुंच रहे झोलाछाप चांदी काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवानदास (70) व उनकी पत्नी कुंजनदेवी (65) भी बीमार पड़े हैं। इस घर में दस सदस्य हैं जिनमें सात खाट पर हैं। कुछ ऐसा ही हाल उमाशंकर कुशवाहा के घर का है जहां कशिश (9), उजाला (7) व रिक्ता (3) के साथ ही सास बहू भी खटिया पकड़े हैं।  

मसगायां और मटरा में भी फैला विचित्र बुखार
ग्रामीण अंचलों में विचित्र बुखार का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। कदौरा ब्लाक के मसगायां व मटरा गांव में यह बीमारी तेजी से फैल रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बात से अनजान हैं। गांव में लक्ष्मण शरण दुबे, सुरेश दुबे, लालता यादव, ज्ञान सिंह, वसीर मंसूरी, रामनारायन अहिरवार समेत एक सैकड़ा लोग विचित्र बुखार की चपेट में हैं।


मसगायां में अवधेश चतुर्वेदी, उदेश, हरचरन चतुर्वेदी, रामसनेही पाल, शिव सिंह आदि लोग बीमारी से परेशान है। इसी तरह बैरई, इमिलिया, धमना, बांध आदि ग्रामों में भी फैला है। कालपी के मोहल्ला टरननगंज इलाहाबाद बैंक  निवासी प्रशांत गुप्ता व अन्य लोग भी चिकनगुनिया बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed