{"_id":"5f6112d08ebc3e6a4c54d205","slug":"loot-kee-kaar-samet-teen-badamaash-pakade-orai-news-knp5828723176","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की कार समेत तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की कार समेत तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन
पुलिस लाइन में खुलासा करते एसपी यशवीर सिंह।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। लग्जरी गाड़ियों को लूटने वाले तीन शातिर बदमाशों को कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने पकड़ा है। बदमाशों के पास से उरई कोतवाली क्षेत्र से लूटी गई स्विफ्ट कार बरामद हुई है। बदमाशों के पास से असलहे भी मिले हैं। एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि तीनों बदमाश अंतरजनपदीय हैं। कानपुर, कानपुर देहात, जालौन और झांसी में सबसे ज्यादा वारदातें की हैं।
10 सितंबर को इकबाल सिंह भाटिया निवासी झांसी ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया कि करमेर ओवरब्रिज के पास उनकी स्विफ्ट डिजायर कार के चालक को बदमाशों ने पेड़ से बांध दिया था। यह कार लूट ले गए। इसके बाद से एसओजी और कोतवाली टीम सक्रिय हो गई। एसपी ने बताया कि एसओजी और सर्विलांस के साथ कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात अजनारी हाईवे रोड के पास तीन बदमाशों को पकड़ लिया। इनके नाम शकील उर्फ नूर मोहम्मद कानपुर देहात, नमोनारायण घाटमपुर कानपुर नगर और मोहन पुत्र दशरथ सिंह निवासी ग्राम सेरसा पूछ जिला झांसी हैं। इनके पास से इकबाल की लूटी हुई कार बरामद हुई है। गिरोह का सरगना शकील है। इनके खिलाफ आसपास के जनपदों में भी कई मामले दर्ज हैं। कोतवाल जेपी पाल, एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार, चंदन पांडेय, कोतवाली के रामवीर सिंह, गौरव वाजपेई, सर्विलांस के जगदीश आदि को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
लूट की कार से अंजाम देते थे वारदात
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लूटी गई कार की नंबर प्लेट बदल देते थे। कभी-कभी वाहन का रंग भी बदलवा देते थे। लूटी कई कार से वारदातों को अंजाम देते थे। इससे वह पुलिस की नजरों से आसानी से बच जाते थे।
विज्ञापन
कानपुर और दिल्ली में होती थी डील
पकड़े गए लोगों के मुताबिक उन्होंने अधिकांश वारदातें कानपुर देहात, जालौन और झांसी में अंजाम दी हैं। लूटी गई कारों को दिल्ली और कानपुर में बेच देते थे। 6-7 लाख की कार डेढ़ से दो लाख में बिक जाती है।
गिरोह को पनाह देने में नईम गया जेल
सोमवार को नाले में घुसकर पुलिस को छकाने वाले नईम को इन बदमाशों को पनाह देने के आरोप में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि बरामद कार का सौदा कानपुर में नईम ही करा रहा था। फिलहाल खुलासे की फर्द में नईम को शामिल नहीं किया गया।