फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Looking for an alternate route on Bundelkhand Expressway after Shergarh bridge is closed

Jalaun News: शेरगढ़ पुल बंद होने पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वैकल्पिक मार्ग की तलाश

Tue, 03 Jun 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Looking for an alternate route on Bundelkhand Expressway after Shergarh bridge is closed
कुठौंद (जालौन)। औरैया-जालौन को जोड़ने वाला शेरगढ़ घाट के पुल का मरम्मतीकरण होे रहा है। इसके चलते कुछ दिनों के लिए इसे पूरी तरह से बंद करने की तैयारी है। लोगों को आने-जाने में ज्यादा दूरी तय न करना पड़े इसके लिए शासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सोमवार को एक टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के एकों कट का निरीक्षण कर वैकल्पिक मार्ग की तलाश की।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 27 मई को प्रकाशित खबर में विकल्प के तौर पर एकों कट खोलने की खबर को प्रकाशित किया था। इसी का संज्ञान लेते हुए शासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर जालौन प्रशासन से सर्वे रिपोर्ट भेजने को कहा है। शासन के निर्देश पर एसडीएम जालौन विनय कुमार मौर्य और सीओ शैलेंद्र बाजपेई के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। टीम ने सोमवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 225 नंबर बिंदु पर स्थित एकों कट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने कुठौंद ब्लॉक से लगभग पांच किलोमीटर दूर एकों गांव स्थित इस कट को 35 फीट लंबी अस्थायी सड़क बनाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ा जा सकता है। इससे जनता को वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से सुगम परिवहन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद एसडीएम मौर्य ने बताया कि कट के लिए स्थल का निरीक्षण किया है। शीघ्र ही सुरक्षा, यातायात और निर्माण से संबंधित पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सीओ ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि कोई असुविधा न हो।
----------------------


जालौन क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों लोग जाते-आते हैं औरैया
जालौन क्षेत्र की लगभग 100 गांवों की दो लाख की आबादी, व्यापारी, मरीज, छात्र एवं किसान अपने कार्यों के लिए प्रतिदिन औरैया जाते हैं। शेरगढ़ घाट के पुल का मरम्मतीकरण के चलते कुछ दिन बाद पुल के पूर्णत: बंद किए जाने की जानकारी से लोगों में भारी असुविधा और नाराजगी देखी जा रही थी। जनता की इस परेशानी को जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता से लेते हुए शासन तक पहुंचाया।


-----------------

एकों कट न खुला तो औरैया जाने के लिए 90 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी
शेरगढ़ घाट पुल बंद होने पर क्षेत्रीय लोगों को औरैया पहुंचने के लिए डेढ़ सौ किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी और इसके बंद होने की स्थिति में कुठौंद ब्लॉक, आसपास के सौ से अधिक गांव, सैकड़ों व्यापारी, छात्र और किसान प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में यह वैकल्पिक मार्ग उनके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। डेढ़ साल पहले भी इसी पुल की मरम्मत के समय एकों स्थित कट से एक्सप्रेसवे होते हुए सभी वाहन औरैया पहुंचते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed