फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   loj mein phande se lataka mila yuvak ka shav

लॉज में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 15 Oct 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
loj mein phande se lataka mila yuvak ka shav
कोंच(उरई)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर स्थित लॉज में देर शाम युवक का शव साफी के फंदे से लटका मिला। कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। कोतवाल इमरान खान के मुताबिक मामला खुदकुशी का है।
विज्ञापन

कोंच के मोहल्ला गोखलेनगर निवासी अनुुपम (22) पुत्र राजकुमार कुछ दिनों से झांसी में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था। लॉज संचालक कल्लू गुप्ता ने बताया कि अनुपम बुधवार शाम लॉज में आया था। उसने एक दिन के लिए किराये पर कमरा लिया था। रात में उसने खाना खाया। गुरुवार सुबह से अनुपम का कमरा भीतर से बंद था। संदेह होने पर देर शाम रोशनदान से झांककर देखा तो भीतर अनुपम का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। इलाके में चर्चा है कि युवक को सट्टे की लत थी। कुछ आरोप प्रत्यारोप भी सामने आ रहे हैं। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed