फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Loan will be available for setting up industry

Jalaun News: उद्योग लगाने के लिए मिलेगा ऋण

Tue, 16 May 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 16 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Loan will be available for setting up industry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के उद्यमियों को बैंकों से वित्तपोषित कराकर उद्योग स्थापित कराने के लिए 50 लाख तक का ऋण मिलेगा। विनिर्माण क्षेत्र में 50 लाख और सेवा क्षेत्र में 20 लाख रुपये तक वित्तपोषण का प्रावधान है।
योजना के तहत कुल प्रोजेक्ट का सामान्य वर्ग पुरुष उद्यमियों को 10 प्रतिशत और एससी-एसटी, ओबीसी,अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग एवं महिलाओं को स्वयं का अंशदान पांच प्रतिशत लगाना होगा।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डीआर प्रेमी ने बताया कि योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में सामान्य पुरुष को 15 प्रतिशत सब्सिडी एवं आरक्षित वर्ग को 25 प्रतिशत सब्सिडी अनुमन्य है। ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य पुरुष को 25 प्रतिशत सब्सिडी एवं आरक्षित वर्ग को 35 प्रतिशत सब्सिडी अनुमन्य है। सभी ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को तीन साल तक तक अधिकतम 13 प्रतिशत ब्याज उपादान की भी सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला एवं पुरुष की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। योजना के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन पत्र के साथ आधारकार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रधान, सभासद द्वारा प्रमाणित अनापत्ति प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, सीए की प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि जमा करने होंगे। आवेदन 25 मई तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed