फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Loader driver, climbed on deck hand truck, killed

लोडर चालक, खलासी पर चढ़ा ट्रक, मौत

Sun, 09 Oct 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 09 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Loader driver, climbed on deck hand truck, killed
accident - फोटो : अमर उजाला
टमाटर लादकर झांसी से कानपुर जा रहा लोडर उरई-झांसी हाईवे पर सोमई व गिरथान गांव के बीच रविवार की सुबह करीब 6 बजे खराब हो गया। इस पर चालक व खलासी सड़क किनारे खड़ा कर इसे ठीक करने लगे। तभी झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने खड़े लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर व ट्रक खंदक में पलट गए। इस दौरान ट्रक ने
विज्ञापन


चालक व खलासी की रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवाें की पहचान के बाद परिजनाें को सूचना दी।
हरदोई जनपद के थाना व कस्बा बिलग्राम निवासी लोडर चालक सौरभ (23) पुत्र बच्चन लाल लोडर चालक था। रविवार की सुबह वह अपने गांव के ही खलासी जितेंद्र सिंह (40) पुत्र
विज्ञापन


रामकुमार के साथ लोडर में झांसी से टमाटर लादकर  कानपुर जा रहे थे। रविवार की सुबह करीब 6 बजे उएट थाना क्षेत्र के सोमई व गिरथान गांव के बीच पहुंचकर लोडर बंद हो गया। इस पर दोनों उतरकर उसे ठीक करने लगे। तभी झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक के चालक ने लोडर में टक्कर मार दी। चालक-खलासी को राैंदते हुए ट्रक व लोडर दोनाें ही
विज्ञापन
विज्ञापन


खंदक में पलट गए। इससे चालक सौरभ व जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ट्रक चालक मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर एट थानाध्यक्ष बृजनेश यादव मौके पर पहुंचे और कागजाताें से पहचान कर परिजनाें को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। कुठौंद क्षेत्र के गांव कुरौली निवासी रामअवतार (60) पुत्र शिवबालक मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था। रविवार सुबह वह परिजनों को बिना बताए घर से चला गया। सलेमपुर नहर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed