फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Link road turns into potholes, villagers angry

Jalaun News: लिंक रोड गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों में नाराजगी

Wed, 10 Apr 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 10 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Link road turns into potholes, villagers angry
उरई/मुहम्मदाबाद। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की डकोर क्षेत्र के कैथेरी गांव से काबिलपुरा की ओर जाने वाली लिंक रोड कई जगह धंस गई है। इसमें तीन-तीन फुट गहरे गड्ढे भी हो गए हैं। इससे जुड़े आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियां हो रहीं हैं। जबकि यूपीडा के कर्मचारी व क्षेत्रीय लोग लिंक मार्ग के बार-बार ध्वस्तीकरण का मुख्य कारण मौरंग लदे भारी वाहनों के गुजरने को ही मान रहे हैं।
विज्ञापन

डकोर क्षेत्र के कैथेरी गांव के पास से गुजरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लिंक रोड कैथेरी व काबिलपुरा गांवों के बीच कई जगह गड्ढ़ों में तब्दील हो गया है। अक्सर गुजरते समय बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। बता दें कि चिल्ली गांव के पास बना पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से काबिलपुरा, सेसा, टिमरों, फूलपुरा, कैथेरी, अजनारी, नरछा, बिरगुआं, इकहरा, जैसारी आदि गांवों के लोगों का आवागमन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के इसी लिंक मार्ग से ही हो रहा है।
विज्ञापन

इलाके के सीताराम, कालीचरन, जीतू, सुनील, रामकिशोर, नीरज, रामलखन, बलवान, योगेंद्र, बल्दाऊ आदि का कहना है कि खराब रास्ते के कारण दिक्कत हो रही है। पिछले दिनों काबिलपुरा चौकी का उद्घाटन करने पहुंचे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और अधिकारियों से भी इस समस्या को अवगत कराया था। उन्होंने भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए हाईट गेज लगाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक साल में ही उखड़ गई लिंक रोड
फोटो-3-स्वयंप्रकाश।
ग्रामीण स्वयं प्रकाश का कहना है कि भारी वाहन काबिलपुरा गांव होते हुए लिंक मार्ग से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ते हैं। इससे सड़क में कई जगह गड्ढे हो गए हैं। यूपीडा द्वारा एक साल पहले लिंक मार्ग बनाया गया था। जो वर्तमान में भारी वाहनों के गुजरने से उखड़ और धंस गया है। कई बार सूचना देने पर भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।



भारी वाहनों के गुजरने पर लगी थी रोक
फोटो-4-अनूप।
ग्रामीण अनूप का कहना है कि कुछ दिनों पहले प्रशासन ने लिंक मार्ग पर भारी वाहनों के गुजरने पर सख्ती की थी। जिसमें पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर भारी वाहनों को इस मार्ग से गुजरने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद यह व्यवस्था भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed