{"_id":"65e21b01a06e29bad305e55d","slug":"life-imprisonment-to-two-accused-of-murder-of-student-orai-news-c-224-1-ori1004-111614-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छात्रा की हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छात्रा की हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद
Fri, 01 Mar 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
उरई। दस महीने पहले परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सरेराह गोली मारकर हत्या कर के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पांच लाख 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसमें ढाई लाख रुपये पीड़ित परिजनों को देने होंगे।
जिला शासकीय अधिवक्ता लखनलाल निरंजन ने बताया की 17 अप्रैल 2023 को कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐधा गांव निवासी शीलम ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उसकी छोटी बहन रोशनी रामलखन डिग्री कॉलेज एट में बीए द्वितीय का पेपर देकर घर आ रही थी। कोटरा पुल से सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो लोगों ने उसकी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई थी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने कदौरा थाना क्षेत्र के जमरैही गांव निवासी राज उर्फ आशीष व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आशीष को गिरफ्तार किया, पूछताछ से दूसरे साथी उसके मामा के बेटे रोहित उर्फ गोविंदा निवासी गांव धनपुरा जिला हमीरपुर को भी मोबाइल लोकेशन की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 12 मई 2023 को चार्जशीट दाखिल की। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की जिरह के बीच सबूतों और बयानों के आधार पर दोषी पाया गया। जिला न्यायाधीश लल्लू सिंह की अदालत में दोनों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
जंगल में छिप गया था आरोपी
उरई। 17 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे हुई इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। एसपी डॉ. ईरज राजा और थाना पुलिस सूचना पाकर फौरन घटना स्थल पर पहुंच गए थे। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई थी। उसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी के एक जंगल में छिपे होने की जानकारी हुई तो फौरन घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठा लिया था। आरोपी ने पुलिस की पिस्टल निकालकर धमकी दी और भागने लगा। तभी पुलिस ने मुठभेड़ में उसके पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
रोशनी ने शादी से किया था इनकार
-एट के रामलखन डिग्री कॉलेज में डिजिटल मार्केटिंग का पेपर था। रोशनी को उसका भाई श्रीचंद्र कॉलेज छोड़ गया था। उसके बाद एक पुलिया पर उसे छोड़कर घर जाने के लिए कहा। रोशनी परीक्षा देकर पैदल लौट रही थी। रोशनी के सामने अचानक बाइक सवार दो युवक रुके। उसमें पहले से परेशान कर रहा राज ने रोशनी को शादी करने के लिए कहा। रोशनी ने इससे साफ मना कर दिया। उसके मना करते ही राज तिलमिला गया। इससे पहले कि रोशनी या राहगीर कुछ समझ पाते, राज ने तमंचा निकालकर रोशनी की कनपटी पर लगा दिया और गोली चला दी। इसके बाद रोशनी वहीं खून से लथपथ होकर गिर गई। परिजन पहुंचे, और आरोपी फरार हो गए।