{"_id":"64b0477eebad41c6f40c2b14","slug":"license-suspension-notice-for-dirt-found-in-hotel-orai-news-c-224-1-ori1001-599-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: होटल में गंदगी मिलने पर लाइसेंस निलंबन का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: होटल में गंदगी मिलने पर लाइसेंस निलंबन का नोटिस
Fri, 14 Jul 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
उरई। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक कुमार, कन्हैयालाल यादव, सुनील कुमार के नेतृत्व में मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया गया। खाद्य सचल दल की टीम ने विशेष अभियान चलाकर उरई नगर पालिका के माहिल तालाब के पास स्थित दांतरे होटल का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर लाइसेंस निलंबन के लिए नोटिस जारी किया गया।
फिर टीम ने बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इसके बाद शहीद भगत सिंह चौराहा स्थित मीट का राजा होटल में छापेमारी की। साफ-सफाई के लिए नोटिस जारी कर सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया। मां अन्नपूर्णा भोजनालय में भी साफ सफाई न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। इसके बाद मच्छर चौराहा स्थित छोले भटूरे की दुकान का निरीक्षण कर साफ सफाई के लिए नोटिस जारी किया और मैदा का नमूना संग्रहित किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह चौराहे पर फूड सेक्टी ऑन व्हील वैन के माध्यम से लोगों को दूध, मिठाई, खाद्य तेल, मसाले आदि की जांच कर लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक किया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।