{"_id":"6a8f42168447a5e10304828d","slug":"lekhpal-goes-missing-after-leaving-tehsil-for-home-missing-person-report-filed-orai-news-c-224-1-ori1005-148817-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तहसील से घर के लिए निकले लेखपाल लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तहसील से घर के लिए निकले लेखपाल लापता, गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन
माधौगढ़। तहसील माधौगढ़ में तैनात लेखपाल आनंद मंगल मंगलवार को घर से तहसील के लिए निकले, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचे। पत्नी मंजू गौतम ने कोतवाली माधौगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखपाल आनंद मंगल थाना सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम दमरास स्थित घर से मंगलवार दोपहर करीब एक बजे माधौगढ़ तहसील के लिए निकले थे। देर शाम तक उनके तहसील न पहुंचने और घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो उनकी पत्नी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
लेखपाल के साले रविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बहन मंजू गौतम ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लेखपाल की पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। पुलिस उनके आने-जाने वाले संभावित रास्तों और अन्य स्थानों पर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश ने भी लेखपाल आनंद मंगल के लापता होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी पत्नी की ओर से कोतवाली माधौगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। (संवाद)