फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Legislators will perform Bhoomipujan of the bridge of expectations today

उम्मीदों के पुल का आज भूमिपूजन करेंगे विधायक

Fri, 05 Mar 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Legislators will perform Bhoomipujan of the bridge of expectations today
यहां बनना है पुल अभी नाव से पार करते ग्रामीण - फोटो : ORAI
रामपुरा। विकास खंड क्षेत्र के बीहड़ पट्टी सिद्धपुरा सुल्तानपुरा की सिंधु नदी पर बनने वाले पुल का इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन शनिवार को भूमि पूजन करेंगे। इस पुल की बरसों से मांग की जा रही थी। यह अब जाकर पूरी हुई है। पुल बनने की खुशी में आसपास के गांवों में खुशी का माहौल हैं। इस बारे में विधायक मूलचंद्र निरंजन का कहना है कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री ने जिले को सौगात दी है। इसका पुल का लाभ यूपी के साथ एमपी के लोगों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

रामपुरा से मध्यप्रदेश बार्डर तक लगभग 29 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से पुल से होकर 15 किलोमीटर दूरी की सड़क का भी निर्णय किया जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इलाकाई बाशिंदे अशोक वीरेंद्र, कमलेश गुड्डा आदि लोगों ने कहा कि को इसका फायदा सीधे तौर पर ग्रामीणों को होगा। साथ ही यातायात में भी सहूलियत होगी तथा समय भी बचेगा।
विज्ञापन

बता दें कि एक दशक से सिद्धपुरा के नीचे बहने वाली सिंध नदी पर पुल की मांग लोगों द्वारा उठाई जा रही हैं। इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन ने मामले को गंभीरता से सरकार के समक्ष रखकर इस पुल के निर्माण कार्य की स्वीकृति भी दिलाई। इलाकाई लोगों का कहना हैं कि पुल बनने के बाद यातायात बढ़ेगा, गांव मे रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे। बच्चों को उच्च शिक्षा भी प्राप्त हो सकेगी। स्वास्थ्य सेवाओं में सहूलियत होगी तथा सिद्धपुरा, बहलावली, राठौरनपुरा, रिठौरा, मिर्जापुरा, चंदनपुरा, मुल्ले का पुरा के अलावा मध्यप्रदेश के रायपुरा, लाहलोर आदि आसपास के एक दर्जन गांवों को इसका लाभ मिलेगा। शनिवार को होने वाले भूमि पूजन के लिए ग्रामीणों में खास उत्साह हैं। शनिवार को पुल की आधारशिला विधायक रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैतों के मरने के बाद भी कस्बा के बाजार की रौनक गायब ही रही। अभी भी व्यापारियों में बाजार की गिरावट के लिए चिंता का माहौल है। इसका मुख्य कारण नदिया पार के एमपी बॉर्डर व इटावा जनपद के आधा सैकड़ा गांव हैं जो डकैत समस्या शुरू होते ही कस्बा के बाजार से दूर हो गए थे। पुल बनने से उन्हें भी जोड़ा जा सकेगा। विधायक मूलचंद्र निरंजन के प्रयास से सुल्तानपुरा पुल के भूमिपूजन की खबर से रामपुरा का व्यापारी खुश है।

इस संबंध में रामपुरा व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय पुरवार ने कहा कि रामपुरा बाजार का भाग्य इस पुल के बनने से खुल जाएगा। उन्होंने विधायक के प्रयास की सराहना की। व्यापारी दीपक द्विवेदी ने कहा कि पुल निर्माण रामपुरा बाजार के विकास के लिए बहुत बड़ा कदम है। अब तो बीहड़ पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और बाजार में फिर से रौनक आ जाएगी। व्यापारी श्रीकांत गुप्ता ने कहा कि रामपुरा बाजार के अलावा भी यह पुल विकास की रोशनी लाया है। आगरा, ग्वालियर, भिंड, इटावा की दूरी घट जाएगी। आवागमन के साधन बढ़ जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed