{"_id":"586550bb4f1c1b132ceec8b6","slug":"leave-bsp-joined-congress-vivek","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए विवेक
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल होने वाले विवेक यादव व अन्य नेता।
- फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। जालौन में बसपा को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी के बाद गुरुवार को बसपा में कई पदों पर रह चुके विवेक यादव ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी व पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
कांग्रेस के एससी-एसटी विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी व पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी के समक्ष गुरुवार को विवेक यादव ने कांग्रेस ज्वाइन की। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विवेक ने बताया कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ ही कांग्रेस सरकार में चलाई गई योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। वह झारखंड समेत कई जनपदों के प्रभारी भी रह चुके हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी ने कहा कि वह संगठन को गतिशील बनाने का काम करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विवेक पार्टी के मिशन को पूरा करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर के अलावा ज्ञानेंद्र राजपूत, विनय तिवारी, दर्शन यादव, संदीप चौधरी, जयपाल चौधरी, पंकज यादव, भरत लाल, अमर सोनी, प्रमोद राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन