फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Leader of the gang that stole railway property also arrested

Jalaun News: रेल संपत्ति चुराने वाले गैंग का सरगना भी गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Leader of the gang that stole railway property also arrested
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग के पामा स्टेशन के पास रेल संपत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ ने सरगना को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने इस मामले में चोरी में प्रयुक्त डीसीएम और चोरी का सामान बरामद कर लिया है। इस मामले में अब तक सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

9 जून को पामा और तिचौली रेलवे स्टेशन के बीच से ओएचई की आयरन स्क्रैप और रेलवे के टुकडे़ सात बदमाश डीसीएम से चोरी करने आए थे। मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ ने छापेमारी की तो बदमाश डीसीएम छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में आरपीएफ ने करीब 93 हजार रुपये की रेल संपत्ति चोरी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में डीसीएम मालिक राजन समेत विकास, सोनू, विशाल, दीपू, ओमजी समेत छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। मामले का मुख्य आरोपी आरपीएफ की पकड़ से दूर था। इसके लिए आरपीएफ लगातार छापेमारी कर रही थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गैंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सरगना विश्वनाथ उर्फ वीपी निवासी आर्यनगर रनिया जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में अब सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और रेल संपत्ति भी बरामद हो चुकी है। जल्द आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed