फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lead- The family created ruckus for six hours by keeping the dead body at the door of the house.

Jalaun News: लीड- घर के दरवाजे पर शव रखकर परिजनों ने छह घंटे तक किया हंगामा

Mon, 20 Jan 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lead- The family created ruckus for six hours by keeping the dead body at the door of the house.
हंगामा कर रहे परिजनों को समझाते सीओ। - फोटो : हंगामा कर रहे परिजनों को समझाते सीओ।
आटा। 9 दिन से लापता दसवीं की छात्रा का शव शनिवार को गांव के ही रोपण गुरु तालाब में पड़ा मिला था। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कहकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए हंगामा काटना शुरू दिया। सूचना मिलते ही सीओ कालपी, सीओ कोंच, चार थानों की पुलिस और पीएससी बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। करीब छह घंटे बाद परिजन आश्वासन पर माने और छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव निवासी मतोल की 16 वर्षीय पुत्री रिंकी देवी का शव शनिवार को घर से आधा किलोमीटर दूर तालाब में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को कार्रवाई के बाद शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने घर के बाहर शव को रखकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि कुछ लोगों ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है। हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ एके सिंह आटा, कालपी, कदौरा, सिरसाकलार व चुर्खी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बवाल होने की जानकारी पर सीओ कोंच भी पीएससी बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष कराई जाएगी। अगर छात्रा की मौत में किसी भी व्यक्ति का शामिल होना पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। करीब छह घंटे तक हंगामा करने के बाद सीओ के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। पुलिस अभिरक्षा में ही छात्रा के शव का दाह संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed