फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lalitpur division declared champion, Jalaun runner-up

Jalaun News: ललितपुर मंडल चैंपियन, जालौन उपविजेता घोषित

Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lalitpur division declared champion, Jalaun runner-up
उरई (जालौन)। जीआईसी मैदान में आयोजित 36वीं मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। ललितपुर मंडल चैपियन और जालौन उपविजेता बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जनपद ललितपुर के 165, झांसी के 170 व जालौन के 195 छात्र-छात्राओं सहित कुल 530 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अनिल पाल मंडल चैंपियन घोषित हुए, जबकि बालिका वर्ग में अंजलि ने मंडल चैंपियन का खिताब प्राप्त किया। टीम स्पर्धा में 363 अंकों के साथ जनपद ललितपुर मंडल चैंपियन रहा, जबकि जनपद जालौन उपविजेता घोषित हुआ।
विज्ञापन

समापन अवसर पर बीएसए चंद्रप्रकाश ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास सृजन का सशक्त साधन है। आज के प्रतिभागी ही कल प्रदेश और राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। झांसी के बीएसए विपुल शिवसागर ने कहा कि मंडल स्तर की यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग की भावना भी विकसित करती है। खेल से अनुशासन, नेतृत्व और समर्पण की भावना सुदृढ़ होती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग कबड्डी में ललितपुर विजेता और जालौन उप विजेता रहा, बालिका वर्ग में जालौन विजेता और झांसी उपविजेता रही। खो-खो में जालौन विजेता और झांसी उप विजेता रही। उच्च प्राथमिक स्तर पर कबड्डी बालक वर्ग झांसी विजेता और जालौन उप विजेता, खो-खो बालिका वर्ग में ललितपुर विजेता झांसी उपविजेता रही। बालक वर्ग में झांसी विजेता और जालौन उप विजेता रही।

गोलाफेंक बालक वर्ग में आशीष झांसी प्रथम, अमर सिंह ललितपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में छाया ललितपुर प्रथम,राखी ललितपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक अभिनव दीक्षित, डॉ. ममता स्वर्णकार, मोहम्मद अनीस खान, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद शुक्ला, मनीष ओझा ,अमित याज्ञिक, सुनील गुप्ता, संतोष शिवहरे, अमित गुप्ता ,मदन तिवारी, अनुराग निरंजन, अभिलाष तिवारी आदि ने सहयोग किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्पना श्रीवास्तव एवं मोहित गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed