फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lakhs worth of goods burnt in warehouse fire

गोदाम में आग से लाखों का सामान जला

Sun, 04 Apr 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lakhs worth of goods burnt in warehouse fire
कुठौंद में इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में आग लगने से जला पड़ा सामान - फोटो : ORAI
कुठौंद (जालौन)। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में देर रात आग लग गई। लपटें व धुआं देख आसपास के घरों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घरों की सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक गोदाम में रखा लाखों का सामान जल गया। व्यापारी के अनुसार उसका 17 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा कुठौंद में माधौगढ़ मार्ग पर शुक्ला रेडियोज के नाम से त्रिलोचन शुक्ला की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। दुकान के ऊपरी हिस्से में उसका आवास है। उसी के पीछे हिस्से में उन्होंने दुकान का गोदाम बनाया हुआ है। शनिवार की देर रात में वहां अचानक आग लग गई। धुआं व आग की लपटें देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया जिससे अन्य लोग भी आ गए और आग बुझाने में जुट गए। दमकल को सूचना दी लेकिन टीम काफी देर से पहुंची, तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। दुकानदार त्रिलोचन ने बताया कि आग से टीवी, कूलर, फ्रिज, फर्नीचर आदि 17 लाख का सामान जल गया है। वहीं उन्होंने बताया कि गोदाम में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। आग कैसे लगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं आग से पास में बाड़े में बधी गाय भी झुलस गई।
विज्ञापन

उधर, उरई संवाद के अनुसार, शहर के मोहल्ला लहारियापुरवा में स्थित जन सेवा केंद्र में शनिवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने धुआं उठता देख इसकी सूचना दुकान मालिक गजेंद्र सिंह कुशवाहा व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर पहुचे दमकल कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि आग से दुकान में रखे कंप्यूटर, कागजात फर्नीचर आदि जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed