{"_id":"66a3f7eac30758131109d456","slug":"lakhs-stolen-from-retired-teachers-house-orai-news-c-224-1-ori1001-117722-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों की चोरी
Sat, 27 Jul 2024 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
उरई। सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से चोरों ने अलमारी में रखे जेवर-नकदी पार कर दी। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, क्योंकि घर में घुसने की कोई गुंजाइश नहीं है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसी नगर में सेवानिवृत्त शिक्षक रविंद्र नाथ अपनी पत्नी मालती व पुत्र नीरज के साथ रहते हैं। घर का ऊपरी हिस्सा बंद रहता है। शुक्रवार को जब उनका पुत्र नीरज कमरे में पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा और अलमारी खुली पड़ी थी। इसके साथ ही उसमें रखी 90 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेेवर गायब थे।
नीरज ने इसकी सूचना पिता के साथ कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी पर कोतवाली पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि मामला संदिग्ध है, क्योंकि घर में घुसने की कोई गुंजाइश नहीं है। जांच के बाद भी मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
कंफेक्शनरी की दुकान से चोरी
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया निवासी अरशद खान की इकलासपुरा चौराहे पर कंफेक्शनरी की दुकान है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब वह पहुंचे तो दुकान के शटर का ताला टूटा पड़ा था। गुल्लक से छह हजार रुपये और करीब बीस हजार रुपये का सामान गायब था। जिस पर उसने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। (संवाद)