{"_id":"6a5684317c496c8650062e15","slug":"lack-of-basic-amenities-in-the-school-orai-news-c-224-1-ori1005-146775-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बा स्कूल में नहीं मूलभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बा स्कूल में नहीं मूलभूत सुविधाएं
विज्ञापन
फोटो - 03 अभय प्रताप सिंह।
माधौगढ़। उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बंगरा की 23 छात्राओं ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को छात्राओं ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि विद्यालय में लंबे समय से बिजली, आरओ, वाटर कूलर, सबमर्सिबल और इन्वर्टर खराब पड़े हैं, जिससे पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में बैठने और विश्राम की समुचित व्यवस्था भी नहीं है।
छात्राओं का आरोप है कि तीन और 10 जुलाई को नाश्ते में एक्सपायरी नमकीन वितरित की गई। इसके अलावा कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि छात्रावास विद्यालय से काफी दूरी पर स्थित है, जिसके कारण छात्राओं को पैदल आना-जाना पड़ता है और कई बार बिना नाश्ता किए ही विद्यालय पहुंचना पड़ता है।
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि समस्याओं की शिकायत करने पर उनका नाम विद्यालय से काटने की धमकी दी जाती है। साथ ही वार्डन के नियमित रूप से सरकारी आवास में न रहने से छात्राओं की सुरक्षा और देखरेख को लेकर भी चिंता जताई गई है।
उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि छात्राओं का शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।