फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Laborer on bike dies after collision with loader; companion critically injured.

Jalaun News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी गंभीर

Wed, 02 Sep 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Laborer on bike dies after collision with loader; companion critically injured.
फोटो - 15 मृतक कुलदीप की फाइल फोटो।
कुठौंद। थाना क्षेत्र की शंकरपुर चौकी के चंद्रपुरा गांव के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका गंभीर रूप से घायल हो गया। शव गांव पहुंचते ही दोपहर को परिजनों ने जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। परिजन लोडर व चालक को पकड़ने की मांग करते रहे, किसी तरह समझाने पर वह माने।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के तिरावली गांव निवासी कुलदीप (32) अपने साथी मंटू दोहरे (28) के साथ रविवार को शेरघाट स्थित एक मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी करने गए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव तिरावली लौट रहे थे। इसी दौरान चंद्रपुरा गांव के पास बघावली की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कुलदीप शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मजदूर का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने औरैया रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। परिजन लोडर व चालक को पकड़ने की बात पर अड़े रहे, करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद आश्वासन पर परिजन माने और जाम खोल दिया। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद कहना है कि जल्द ही लोडर व चालक को पकड़ लिया जाएगा।

फोटो - 15 मृतक कुलदीप की फाइल फोटो।

फोटो - 15 मृतक कुलदीप की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed