{"_id":"ff4b03ef3a7b6dd529823a1739ceeebf","slug":"kwwalon-tied-the-heck-applause-rang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कव्वालों ने बांधा समां, गूंजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कव्वालों ने बांधा समां, गूंजी तालियां
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
हजरत सैयद अली पनाहदीन शाह बाबा की दरगाह पर अजीमुश्शान का 34 वां उर्स में
विज्ञापन
प्रथम दिन शानदार जवाबी कव्वाली प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस मौके
कव्वालों ने जमकर समां बांधा तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। हजरत सैयद अली
पनाहदीन शाह पर दो दिवसीय उर्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अतावारिस
नागपुर एवं शीबा परवीन नागपुर कव्वाल
के बीच शानदार मुकाबला पेश किया गया। कव्वाली प्रोग्राम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पातीराम सोनकर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि सपा सरकार काम पर विश्वास करती है। हम लोग खोखले दावे नहीं करते हैं। उन्होंने दरगाह के मैदान पर इंटरलाक कराए जाने का वादा करते हुए बताया कि एक माह
में सैयद बाबा की दरगाह को पक्का इंटरलाक करा दिया जाएगा। इसके बाद कव्वाल अतावारिस नागपुर ने दर पे हिंद केे राजा जी मुहम्मद का शहर है मदीना कव्वाली पेश कर लोगोें को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायिका शीबा परवीन ने नाम है
जिसका प्यारा अहमद सब नवियों से प्यारा है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राजू मिर्जा के अलावा नगर अध्यक्ष मानसिंह यादव, जयप्रकाश अग्रवाल, मूलचंद्र बुधौलिया, पंचू मिर्जा, कदीर मुंशी, साहिद बेग मिर्जा, निजाम मास्टर, पप्पू थापा, सलीम खान, गोविंद यादव, राजू राठौर, सतीश अहिरवार, अली मुहम्मद आदि मौजूद रहे।