फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kuthund to Auraiya: recovery of hundred rupees from those coming by bike

कुठौंद से औरैया: बाइक से आने वालों से सौ-सौ रुपये की वसूली

Thu, 27 Jul 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 27 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kuthund to Auraiya: recovery of hundred rupees from those coming by bike
कुठौंद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को टोल की वसूली शुरू कर दी गई। इससे बिना जानकारी के आए वाहन चालकों में नोकझोंक भी हुई। कुठौंद से औरैया जाने वाले बाइक चालकों से 100 रुपये की वसूली की गई। जिससे लोगों में नाराजगी दिखी। लोगों का कहना है कि शेरगढ़ पुल बंद होने से प्रतिदिन आने जाने वाले बाइक सवारों से भी अगर सौ रुपये की वसूली होगी तो लोग जाना ही छोड़ देंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल शुरू हो जाने से जालौन औरैया को जोड़ने वाले शेरगढ़ घाट यमुना पुल मरम्मत की वजह से बंद है। इससे लगभग 100 गांवों के लोग कुठौंद के एकों कट से होकर औरैया जा रहे हैं। मंगलवार को यूपीडा के कर्मचारियों ने एकों स्थित कट को जेसीबी से बंद कर दिया गया था पर ग्रामीणों के विरोध जताने पर कट को थोड़ा सही कर दिया गया। जिससे वाहनों ने निकलना शुरू कर दिया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ एसडीएम से मिलकर कट बंद न करने की अपील की थी। फिलहाल कट को बंद नहीं किया गया है। लेकिन जो इस कट से होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे होकर जा रहे हैं। उनसे छिरिया सलेमपुर से टोल की वसूली की जा रही है। एकों कट से औरैया जाने वाले रंजीत निषाद ने बताया कि गुरुवार को वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से औरैया गए तो उनसे पिछली टोल की रसीद न होने की वजह से 50 रुपए लिए गए। वापस आने में औरैया से छिरिया सलेमपुर तक का टोल टैक्स लिया गया। जिससे बाइक से जाने पर भी उनसे सौ रुपये की वसूली कर ली गई। उन्होंने क्षेत्रीय होने व प्रतिदिन जाने की बात भी की। लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी। आटो चालक प्रदीप ने बताया कि वह तीन सवारियों को बैठाकर औरैया गए थे। आने जाने में उनसे 110 रुपये मिले लेकिन टोल टैक्स के रूप में 200 रुपये देने पड़े। औरैया टोल टैक्स कर्मचारियों ने बताया जो लोग कुठौंद के एकों कट से औरैया आ रहे हैं, उनको टोल लेकर औरैया की एग्जिट प्वाइंट से निकाला जा रहा है लेकिन पिछले टोल प्वाइंट की रसीद न होने की वजह से उन्हें रसीद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


रात 12 बजते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर लगने लगा टोल टैक्स
मुहम्मदाबाद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात बारह बजे से वसूली शुरू हो गई। डकोर थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के रैंप प्लाजा पर मैनेजर विनेश कुमार ने वाहनों की पर्ची काटकर शुभारंभ किया। इसी तरह कैथेरी में स्थापित रैंप प्लाजा पर भी प्रबंधक ने वाहनों से एक्सप्रेस-वे का टोल वसूली की। बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बने एक दर्जन छोटे-बड़े टॉल प्लाजाओं में से पांच बड़े टोल प्लाजा हैं। इससे छोटे सात रैंप प्लाजा बुधवार की रात 12 बजे से अस्तित्व में आ गए हैं। जिन पर टोल वसूली प्रक्रिया नियमानुसार शुरू हो गई है। डकोर के पास बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के रैंप प्लाजा से बुधवार की रात उदघाटन कार्यक्रम के दौरान दो ट्रकों से टोल टैक्स वसूल किया गया। इस मौके पर यूपीडा के कर्मचारी रघुवीर सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर अभिमन्यु कुशवाहा, आरसी वर्मा, फूल सिंह, प्रवीण कुमार, विक्रमजीत एवं डकोर थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार दल-बल के साथ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed