{"_id":"59481b304f1c1bda338b462f","slug":"kovind-s-candidature-in-bjp-s-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविंद की उम्मीदवारी से भाजपाइयों में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविंद की उम्मीदवारी से भाजपाइयों में जश्न
अमर उजाला जालौन
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खुशी जताते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को एडीए के राष्ट्रपति पद का उम्मीदबार घोषित होने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपाइयों ने गांधी मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय पर आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। युवा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की धुन पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर खुशी का जश्न मनाया गया। जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भगवती शरण शुक्ला, रविन्द्र सिंह, इंद्रराज गुर्जर, सुशील गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, अक्षय त्रिपाठी, तरुण तिवारी, प्रशांत तिवारी, अकाश गहोई, हरेंद्र विक्रम सिंह, अनिल चतुर्वेदी, अशोक सोनी, विपिन सेठ, अनीता वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कोंच संवाददाता के अनुसार रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित होने से यहां भी खुशी जताई गई। कोविंद का कोंच से गहरा नाता है। वे कई बार कार्यक्रमों में आए हैं। गोपाष्टमी पर गोरक्षा समिति के संयोजक संजय सोनी की ओर से आहूत कार्यक्रम में गोरक्षकों को सम्मनित करने भी बतौर मुख्य अतिथि आए थे। नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सुनीलकांत तिवारी, धर्मेंद्र राठौर, अमित उपाध्याय, नरेश वर्मा सहित तमाम लोगों ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई भेजी है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने बताया कि 21 जून को योग दिवस पर जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन