फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kotwali police recovered huge amount of hemp with the help of S.O.G.

शहर कोतवाली पुलिस ने एसओजी की मदद से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया

Thu, 01 Oct 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kotwali police recovered huge amount of hemp with the help of S.O.G.
उरई। शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने अंतरजनपदीय दो शातिर गांजा तस्करों को पकड़ लिया। इनसे 160 किलो गांजा बरामद हुआ। एक ट्राला, कार, एक मोबाइल और नगदी भी मिली है। एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा किया है। तस्करों को पकड़े वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान चल रहा है। बुधवार रात एसपी के निर्देश पर एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार और शहर कोतवाल जेपी पाल ने टीमों के साथ शहर के बाहर राठ रोड ओवरब्रिज के पास से एक ट्राला पकड़ लिया। तलाशी में ट्राला में लदे फेसिंग वाले तारों के बीच में छिपीं 20 बोरियों में 160 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी मार्केट में करीब बीस लाख रुपये कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा तस्कर रोहित राजपूत निवासी अलीपुरा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश और कैलाश राम निवासी डबरा जिला जोधपुर राजस्थान को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस को लग्जरी कार, दो मोबाइल फोन और 36 सौ रुपये बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में रोहित व कैलाश ने कबूला किया है कि वह बरामद गांजा उड़ीसा के फूलवाणी से ला रहे थे। इसे झांसी, जालौन समेत यूपी के कई जिलों में सप्लाई करना था। उरई कोतवाली में गांजा तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed