{"_id":"5eea58ce8ebc3e42c0412474","slug":"kotwali-police-caught-vicious-thieves-orai-news-knp5660828191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने शातिर चोरों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने शातिर चोरों को पकड़ा
विज्ञापन
चोरी का खुलासा करते सीओ संतोष कुमार
- फोटो : ORAI
उरई। मंगलवार रात कोतवाली क्षेत्र के जिला परिषद तिराहे के पास पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूली। उनके पास चोरी का सामान बरामद किया गया है। एक अन्य साथी का नाम भी बताया जो फिलहाल फरार है।
कोतवाली परिसर में सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया के बीते दिनों शहर की जिला परिषद स्थित इमरान निवासी जेल रोड के जनरल स्टोर से बेल्ट, पर्स व घड़ियों सहित अन्य सामान चोरी हो गया था।
वारदात के खुलासे के लिए कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने नेतृत्व में जेल चौकी इंचार्ज विजय द्विवेदी, उप निरीक्षक मंसूर, अंसारी, कांस्टेबल शकील को लगाया था। मंगलवार रात को जेल चौकी पुलिस ने जेल रोड के पास से ही सलमान निवासी कांशीराम कॉलोनी और गौरीशंकर निवासी मोहल्ला नया रामनगर को दबोचा।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 40 घड़ियां, आठ पर्स और छह बेल्ट बरामद कीं। दोनों ने चोरी की वारदात कबूली। बताया कि उनका एक साथी और है, जो फरार है। पूछताछ के बाद दोनों युवकों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया।