फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kotwali me wapariyoo ka hungama

चौकी इंचार्ज के खिलाफ लांबध हुए व्यापारी, कोतवाली में किया हंगामा

Wed, 12 Aug 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
kotwali me wapariyoo ka hungama
कालपी कोतवाली में नाराजगी व्यक्त करते व्यापारी - फोटो : ORAI
फोटो-31-कोतवाल में आक्रोश जताते व्यापारी
विज्ञापन

कोतवाली में व्यापारियों ने किया हंगामा
चौकी इंचार्ज द्वारा चाट विक्रेता को पीटे जाने से नाराज है व्यापारी
-व्यापार मंडल का गुरुवार से बाजार बंद का आह्वान
चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। कस्बे मुख्य बाजार टरननगंज में चौकी इंचार्ज ने एक चाट विक्रेता की पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया एससी के मामले में चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर गुरुवार से बाजार बंद कर दिया जाएगा। उधर चौकी इंचार्ज ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है।
नगर के मुख्य बाजार में पिछले एक दशक से भूप सिंह कुशवाहा चाट बिक्री का ठेला लगाते हैं । भूप सिंह ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बुधवार को दिन में लगभग एक बजे बाजार चौकी इंचार्ज कमल प्रताप उसकी चाट के ठेले पर आए और फ्री में चाट खिलाने को कहा, मना करने पर चौकी इंचार्ज भड़क गए व उसकी मौके पर ही लाठी से जमकर पिटाई व गालीगलौज की। बाजार में चाट विक्रेता की आकारण पिटाई से व्यापारी भड़क गए।
विज्ञापन

व्यापारी नेता सुरेंद्र मिश्रा उर्फ बल्लू महाराज व व्यापार मंडल महामंत्री सुनील पटवा की अगुवाई में बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे व चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली के विरोध में तीखा आक्रोश जताया व कई आरोप लगाए। मौके पर मौजूद एसएसआई दिनेश कुरील ने किसी प्रकार व्यापारियों को शांत कराया। व्यापारी नेताओं ने मामले की जानकारी एसपी यशवीर सिंह को भी दी है। व्यापार मंडल महामंत्री सुनील पटवा आदि व्यापारी नेताओं ने चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली के विरोध में गुरुवार से बाजार बंद करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बाजार चौकी इंचार्ज कमल प्रताप का कहना है कि बाजार में गोल चौराहे पर जहां चाट का ठेला लगा था वहां रास्ते पर बारिश की वजह से जलभराव था जिससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही थी, कई राहगीरों ने रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत भी की थी, इसी के चलते चाट विक्रेता से कहा था कि चाट के ठेले को आगे पीछे कर लो जिससे रास्ता अवरुद्ध न हो। व्यापारियों के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed