फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Konch's health ATM becomes showpiece, patients are not getting benefits

Jalaun News: शोपीस बना कोंच का हेल्थ एटीएम, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ

Thu, 07 Nov 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Konch's health ATM becomes showpiece, patients are not getting benefits
कोंच। कोंच सीएचसी में जिम्मेदारों की लापरवाही से हेल्थ एटीएम शोपीस बना हुआ है। जिसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। एटीएम से एक साथ कई प्रकार की जांचें की जा सकती है। एटीएम दूसरी मंजिल के लैब प्रयोगशाला की केबिन में रखा होने से अधिकतर मरीजों को उसकी जानकारी तक नहीं है। अस्पताल के जिम्मेदार अपनी परेशानी से बचने के लिए उसे नीचे मरीजों के आखों के सामने नहीं रख रहे है।
विज्ञापन

कोंच सीएचसी में एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देने के लिए हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई थी, जिसमें कुछ ही मिनटों में पूरे शरीर की 59 प्रकार की जांचें की जा सकती है। अभी तक उसका लाभ क्षेत्र भर के मरीजों को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

इस मशीन में शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन शरीर का मोटापा, लिपिड प्रोफाइल सहित अन्य जांच की जा सकती है। कुलदीप कुशवाहा, दिलीप अग्रवाल, अवधेश कुशवाहा, संजू गिरवासिया आदि ने हेल्थ एटीएम को नीचे और आंखों के सामने लगवाने की मांग की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार शाक्य का कहना है कि अभी ऊपर लैब कक्ष में रखा है। मरीजों की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुर्सियों की नहीं है व्यवस्था, जमीन पर बैठते है मरीज
कोंच। कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल है। दिवाली के पर्व के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या बड़ी है। लेकिन उन्हें बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। मौसम बदलते ही जुखाम, बुखार, खांसी आदि के मरीजों की संख्या बढ़ी है अस्पताल में रोजाना चार सौ से पांच सौ तक मरीज पहुंच रहे है लेकिन उनके बैठने के लिए कुर्सियों तक की व्यवस्था नहीं है मरीज जमीन पर बैठक कर अपनी बारी का इंतजार करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed