फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kisoriyo ko pasad de

किशोरियों के लिए पोषक आहार के साथ आयरन गोलियां भी जरुरी

Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
kisoriyo ko pasad de
चार्ट प्रतियोगिता में सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत से पहला पुरस्कार प्राप्त करती छात्रा अंति - फोटो : ORAI
जालौन। किशोर किशोरियों के शारीरिक विकास के लिए पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता है। खासतौर बालिकाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हें नियमित पोषाहार दें ताकि आगे चलकर उन्हें शारीरिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। यह बात सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत ने ग्राम छिरिया सलेमपुर स्थित इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में कही। किशोर स्वास्थ्य को लेकर आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में छात्रा अंतिमा ने बाजी मारी। अंतिमा को डॉ. राजपूत ने पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर एवं आरवीएस के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना एवं पोषक तत्वों का प्रदर्शन किया गया। डॉ. रेशू मिश्रा ने कहा कि किशोरियों को नियमित पोषक आहार के साथ ही आयरन की गोलियां भी दें। डॉ. मोहसिन खान ने शारीरिक विकास के लिए खाने में पोषण तत्वों को शामिल करने की सलाह दी। डॉ. देववर्धन ने मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के बारे में बच्चों को जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी के मुताबिक किशोर उम्र में पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती है तो शारीरिक रोगों से व्यक्ति घिर जाता है। ऐसी स्थिति में पोषक तत्वों को नियमित आहार में शामिल करें। अंत में विद्यालय के छात्र, छात्राओं के बीच चार्ट प्रतियोगिता एवं वैकल्पिक परीक्षा का आयोजन किया गया। चार्ट प्रतियोगिता में अंतिमा ने पहला, साक्षी ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर संजय प्रजापति, आमिरूद्दीन, मोहम्मद जमशेद, अमरदीप, डॉ. रणधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed