कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदारीपुर (जालौन)। कुठौंद-जालौन रोड पर हदरुख नहर के पास तेजरफ़्तार कार चालक ने लापरवाही से कार चलाकर औरैया की ओर से आ रही बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनाें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार के हेलमेट नहीं लगाने से सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएची में भर्ती कराया। इसे हादसे के मात्र दस मिनट ाबद ही वहां भीड़ भाड़ को देख रहे बाइक सवाराें की भिड़ंत हो गई इसमें महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को सीएचसी कुठौंद में भर्ती कराया जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक काेंच कोतवाली के मुहल्ला भगत सिंह नगर निवासी इमरान (30) पुत्र गफूर खां अपने साथी काेंच के पटेनगर निवासी इरफान (32) के साथ बाइक से औरैया गए थे। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे दोनाें बाइक से वापस काेंच लौट रहे थे।
जब उनकी बाइक कुठौंद थाना के हदरुख नहर के पास पहुंची तभी जालौन की ओर से आ रही तेजरफ्तार कार चालक ने लापरवाही से कार चलाकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवा दोनाें युवक गंभीर रुप से घायल हो गए हेलमेट न लगाने के कारण इमरान को सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल इरफान को पुलिस ने सीएचसी कुठौंद में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार खंदक में पलट गई और कार सवार मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस हादसे के दस मिनट बाद ही वहां से गुजर रहे बाइक सवार इंद्रजीत यादव (42) निवासी लहरकनार कुठौंद अपने साथी गांव के ही उपेंद्र के साथ जालौन से घर जा रहे थे वहीं कुठौंद के माधौगढ़ रोड निवासी महिला पार्वती (42) पत्नी कन्हैया लाल अपने पुत्र संजू के साथ बाइक से जालौन जा रही थी। दोनाें ही बाइक सवार भीड़ भाड़ को देखने लगे तभी दोनाें बाइकाें में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार इंद्रजीत व महिला पार्वती गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनाें ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने दोनाें को सीएचसी में भर्ती कराया जहां इंद्रजीत की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।