फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kharna fast on second day of Chhath Puja

छठ पूजा के दूसरे दिन खरना व्रत किया

Sat, 02 Nov 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kharna fast on second day of Chhath Puja
छठ में व्रत के लिए पकवान बनातीं महिलाएं - फोटो : ORAI
उरई। चार दिवसीय छठ पूजा को लेकर बिहारी समाज में विशेष उत्साह है। शुक्रवार को छठ पूजा के दूसरे दिन गुड़ की खीर व सात रोटी के साथ प्रसाद के रुप में ग्रहण कर महिलाओं ने खरना व्रत शुरू किया। इसके बाद 36 घंटे तक निर्जला व्रत किया जाता है। यह व्रत तभी टूटता है, जब चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे दिया जाता है। इस दौरान महिलाओं ने छठ पूजा संबंधी गीत सुन ली अरजिया हमार हे छठी मैया, केरवा जे फरेला धवद हे, व बेदियां बना लीं सूर्य देव के घाट पर सूरज देव के नाम जैसे गीत गाए।
विज्ञापन

छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को महिलाओं ने खरना व्रत किया। जिसमें अपने अपने घरों में गुड़ की खीर व सात रोटी बनाई और उसे खाकर व्रत शुरू किया। बिहारी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष व शिक्षाविद संजय साहनी ने बताया कि चार दिवसीय व्रत को पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ करते है। उन्होंने बताया कि पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने से शरीर को कई फायदे होते है। सूर्य की किरणों से ऐसे कई तत्व मिलते है, जो सेहत के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन

सूर्य को अर्घ्य देने के क्रम में सूर्य की किरणें परिवर्तित होकर आंखों में पड़ती है। जिससे स्नायुतंत्र सक्रिय हो जाता है और व्यक्ति खुद को ऊर्जावान महसूस करता है। सुमन साहनी बताती है कि सूर्य साक्षात ईश्वर है। इस पूजा में लगने वाली सामग्री जैसे हल्दी, मूली, अदरक, नीबू आदि बताती है कि स्वस्थ रहने के लिए इनका उपयोग कैसे करें। इस दौरान संजीव, अमन, हर्षिता, रामाशीष, वासमती, डा. संजय सिंह, आराधना, मीना, तारकेश्वर त्रिपाठी, वसंत मिश्रा, दीनानाथ, ओपी श्रीवास्तव, शैलेंद्र पाठक, धनंजय, सुधा, मुकेश, सुधाकर, कृष्णकांत, बिहारीलाल आदि बिहारी एवं पूर्वांचल के लोग छठ व्रत को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed