फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kharif crop deteriorated due to lack of rain in Jalaun

जालौन में बारिश न होने से खराब हुई खरीफ की फसल

Sun, 13 Sep 2020 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Kharif crop deteriorated due to lack of rain in Jalaun
अपने खेत दिखाते किसान सत्येन्द्र गुर्जर रवा - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच। कभी सूखा तो कभी ओलावृष्टि की मार से पस्त किसान अभी भी कुदरत की मार से उबर नहीं पा रहे है। इस साल भी बारिश नहीं होने के कारण खरीफ की लगभग सभी फसलें चौपट हो गई हैं। किसानों का कहना है कि जो स्थिति बनी है उसमें लागत निकलना भी मुश्किल है। ऐसे में कैसे घर चल पाएगा, यही सोच-सोच कर दिल बैठा जा रहा है।
रबी की फसलें ओलावृष्टि में गंवा चुके किसानों ने यह सोच कर कि उनके नुकसान की भरपाई खरीफ की फसल से कर किसी तरह घर गृहस्थी की गाड़ी चल निकलेगी। अपने खेतों को जुताई-बखराई करने के बाद बीज डाल दिया था।
विज्ञापन

शुरुआत में ठीक बारिश से उनके चेहरे खिल उठे थे और फसलें भी काफी अच्छी दिखाई दे रही थीं, लेकिन उस वक्त उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया जब आसमान पर आने वाले बादल बिन बरसे ही जाने लगे। लंबे अरसे से पानी की एक बूंद भी नहीं मिल पाने के कारण उड़द, मूंग, तिली जैसी फसलें सूखकर मुरझा गई। ग्राम रवा के किसान सत्येंद्र गुर्जर का कहना है कि ऐसी स्थिति में बहुत से किसानों ने सूख रहीं फसलों को जुताई के बाद बखराई कर दी है ताकि आगे रबी की फसल की समय से बुवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed