फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   khaparail mein sendh laga choron ne jevar, nagadee paar kee

खपरैल में सेंध लगा चोरों ने जेवर, नगदी पार की

Thu, 15 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
khaparail mein sendh laga choron ne jevar, nagadee paar kee
गांव के बाहर फेंका गया सामान। - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद(जालौन)। चोरों ने खपरैल में सेंध लगा कमरे में घुसकर बक्सा पार कर दिया। यह लाखों की कीमत के जेवर, नगदी और कागजात चुरा ले गए। सुबह परिजन उठे तो कमरे का सामान बिखरा देख दंग रह गए। गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया में बुधवार रात चोरों ने मूलचंद्र अहिरवार के कच्चे मकान के खपरैल में सेंध लगा दी। घर में रखे बक्से से चोरों ने सोने की एक जोड़ी झुमकी, सोने की दो जोड़ी चूड़ियां, चांदी की दो जोड़ी चूड़ियां, एक जोड़ी पायल, 15 जोड़ी बिछिया समेत आठ हजार नगदी पार कर दी। चोर घर में रखा बक्सा भी उठा ले गए। सुबह मूलचंद्र उठे तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए। परिजन भी मौके पर आ गए। यह चीखने लगे। शोरगुल सुनकर पास पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। गृहस्वामी ने इसकी जानकारी डकोर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। कुछ दूरी पर झाड़ियों में बक्सा व उसमें रखा सामान पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने बताया यह गिरोह कई घरों को निशाना बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed