फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Khandak overturned car, two including innocent killed

खंदक में पलटी कार, मासूम समेत दो की मौत

Mon, 17 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Khandak overturned car, two including innocent killed
एट (जालौन)। तेरहवीं से लौट रहे परिवार की कार झांसी के एरच के पास बाइक से टकराकर खंदक में पलट गई। इस हादसे में कार सवार संविदा बैंककर्मी और उनके एक साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। कार मालिक बैंक कैशियर समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी एट कस्बे में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी इंडियन बैंक के संविदा कर्मचारी संदीप (30) रविवार को पत्नी कल्पना (28), बेटे कृष्णा (1), चाचा मुरारी, चचेरी भाभी रागिनी, चचेरे भाई प्रद्युम्न और बैंक कैशियर अतुल के साथ कार से गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम बिजना में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने थे। रात में सभी लोग कैशियर अतुल की कार से वापस एट लौट रहे थे।
विज्ञापन

एरच थाना क्षेत्र के कोटरा गुरसराय रोड पर कुरेठा पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक से कार टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। इससे उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को गुरसराय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप और उनके बच्चे कृष्णा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी कल्पना की हालत गंभीर होने के कारण झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं चाचा, भाभी और चचेरे भाई का इलाज गुरसराय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जा रहा है। सोमवार की सुबह जैसे ही कस्बे में हादसे की खबर फैली तो नाते रिश्तेदार और जान पहचान के लोग संदीप के घर की ओर दौड़ पड़े।
मम्मी-पापा का इंतजार कर रही बच्ची
साल भर पहले जब कृष्णा का जन्म हुआ तो परिवार में खुशी का माहौल था। कृष्णा से बड़ी छह साल की बेटी भी है, जो कि मामा के घर पर थी। उसे घटना की जानकारी भी नहीं दी गई। वह घर पर पापा-मम्मी के आने का इंतजार कर रही है।

दोस्ती में कार लेकर गया था कैशियर
जिस इंडियन बैंक में संदीप चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मी था, उसी बैंक के कैशियर अतुल से उसकी दोस्ती हो गई थी। संदीप के कहने पर ही अतुल उसके पूरे परिवार को अपनी कार से लेकर तेरहवीं कार्यक्रम में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed