{"_id":"651b0bf8b7f2edea200362a6","slug":"katheriya-community-is-far-from-progress-and-development-orai-news-c-224-1-ori1001-4863-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: उत्थान और विकास से दूर है कठेरिया समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: उत्थान और विकास से दूर है कठेरिया समाज
Mon, 02 Oct 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड में कठेरिया समाज उपेक्षित है। समाज के लोग उत्थान और विकास से दूर हैं। यह बात इटावा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने नंदी गांव में कठेरिया समाज के सम्मेलन में कही।
उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाए ताकि वह भी उच्च अधिकारी बनकर समाज का भला कर सके। औरैया सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि समाज को महापुरुषों से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए। उन्होंने समाज को शिक्षित और एकजुट करने पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे नारायण सिंह केसरी ने कहा कि सत्ता की चाबी हासिल करनी होगी।
प्रदेश अध्यक्ष (बुंदेलखंड प्रांत) अनीता वर्मा ने कहा कि समाज धीरे-धीरे एकजुट होकर ताकतवर बन रहा है। इसे और ताकत देने की जरूरत है। इस दौरान एएल मधुराज, अरविंद नागिल, बालकिशुन, गोकुल प्रसाद, सोबरन सिंह, अतुल कठेरिया, फुंदीलाल, गौरीशंकर, वंशीराम, कैलाश, संजू कठेरिया, संतराम, परशुराम आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान रामजी, परशुराम भारती, जगदीश, रमेशचंद्र, रामआसरे वर्मा, भगवानदास, मगन आदि मौजूद रहे।